Kanya Sumangla Yojana 2025 :- यदि आपके घर और परिवार में बेटियां है और आप यूपी के निवासी है तो यूपी सरकार द्वारा राज्य के बेटियों को 25000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ! सरकार जन्म से लेकर स्नातक की पढाई तक खर्च बेटियों को दे रही है कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को यह राशि श्रेणीवार दी जा रही है !
अगर आप UP Kanya Sumagla Yojana Form Apply Process जानना चाहते है तो इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ें ! हम आपको बताएगें कि कैसे आप कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कर सकते है, पात्रता, दस्तावेज आदि जानकारी नीचे विस्तार में बताई जा रही है साथ ही विडियो का लिंक भी दिया गया है जिसे पढ़कर आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को समझ सकते है !
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य
Table of Contents
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना, जिससे भूर्ण हत्या, बाल विवाह को रोकना और लड़की-लड़के में भेदभाव को कम करना है इसी उद्देश्य से कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गयी जिसमे बालिका के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक पढाई के लिए राज्य सरकार द्वारा 25000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ! यह योजना केवल उन बालिकाओं के लिए है जिनके माता/ पिता आर्थिक रूप से निर्धन है व अपनी बेटियों की पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा सकते है ! इस योजना का पैसा छः चरणों में दिया जाता है, जिससे बालिका के पालन पोषण एवं शिक्षा मे सहायता मिलती है ! इस योजना के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते है !
Kanya Sumangala Yojana Apply Online Overview
आर्टिकल का नाम Kanya Sumangala Yojana Apply Online
राज्य उत्तर प्रदेश
योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
विभाग का नाम महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश
ऑनलाइन आवेदन Click Here
ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड Click Here
आवेदन की स्थिति देखें Click Here
ऑफिसियल वेबसाइट Click Here
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में निम्न श्रेणीयों मे धनराशि का वितरण
| श्रेणी योजना का लाभ कब दिया जायेगा | धनराशि |
| पहली श्रेणी बालिका का जन्म होने पर | 5000/- रुपये |
| दूसरी श्रेणी जन्म के एक वर्ष पश्चात टीकाकरण पूर्ण करने पर | 2000/- रुपये |
| तीसरी श्रेणी कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर एक मुश्त धनराशि | 3000/- रुपये |
| चौथी श्रेणी कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर एक मुश्त धनराशि | 3000/- रुपये |
| पांचवी श्रेणी कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर एक मुश्त धनराशि | 5000/- रुपये |
| छठी श्रेणी वह बालिकायें जिन्होंने 10वीं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो | 7000/- रुपये |
UP Kanya Sumangala Yojana आवेदन हेतु पात्रता
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए बालिका का परिवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए |
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के परिवार का आय 3 लाख तक हो इससे अधिक नही होनी चाहिए|
- एक परिवार से सिर्फ दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा|
- एक परिवार मे अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए तभी इस योजना का लाभ मिलेगा|
- यदि किसी महिला को दूसरी बार के प्रसव से जुड़वाँ बच्चों में तीसरी संतान में कन्या का जन्म होता है तो ऐसी स्थिति में भी उस बालिका को भी योजना का लाभ मिलेगा|
- यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकायें ही होती हैं तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा|
- यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होंगी|
Kanya Sumangala Yojana आवेदन हेतु दस्तावेज
- परिवार के साथ बालिका की सयुंक्त फोटो (अनिवार्य)
- बालिका की नवीनतम सिंगल फोटो (अनिवार्य)
- माता का आधार कार्ड (अनिवार्य)
- पिता का आधार कार्ड (अनिवार्य)
- माता/ पिता की बैंक पासबुक (अनिवार्य)
- शपथपत्र (अनिवार्य)
- राशन कार्ड (अनिवार्य)
- जन्म प्रमाण पत्र (Stage 1 के लिए)
- टीकाकरण कार्ड (Stage 2 के लिए)
- प्रवेश प्रमाण पत्र (Stage 3, 4, 5 & 6 के लिए)
- माता / पिता की मृत्यु होने की दशा में मृत्यु प्रमाण पत्र
Kanya Sumangala Yojana Avedan Kaise Kare
Kanya Sumangala Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करें
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना है |
- इसके बाद आपको नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करना है |
- आपके सामने इस तरह का पेज ओपन हो जायेगा|
- Kanya Sumangla Yojana 2025
- इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा आपको I Agree (में सहमत हूं) पर क्लिक करना है|
- Kanya Sumangla Yojana 2025 – सरकार बेटियों को दे रही 25000 रुपए, जल्दी इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करें
- आपके सामने इस तरह का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे आपको अपनी जानकारी भरनी है जैसे – नाम, पिता का नाम आदि
- इसके बाद आपको Send OTP पर क्लिक करना है और OTP को वेरीफाई करना है |
- Kanya Sumangla Yojana 2025 – सरकार बेटियों को दे रही 25000 रुपए, जल्दी इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करें
- इसके बाद आपको एक Login ID और Password मिला जायेगा|
- Login पर क्लिक करके आपको अपना User Id और Password डालकर Login करना है|
- आपके सामने सुमंगला योजना का पूरा फॉर्म ओपन हो जायेगा आपको अपनी जानकारी भरनी है और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करकर फॉर्म को Submit करना है|
- इस तरह से आप कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
- कन्या सुमंगला योजना के लिए आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हो ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको नीचे दी गयी जानकारी को पढ़े :-
- Kanya Sumangala Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित विभाग में जाना होगा।
- अब आपको विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
- ऑफलाइन डाउनलोड फॉर्म
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के पश्चात आपको आवेदन पत्र में पूछ गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, पता मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा|
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अटैच करना होगा|
- अब आपको यह आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र के लिए खंड विकास अधिकारी को शहरी क्षेत्र के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय मे जमा करना होगा|
- इस प्रकार आप कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है|
कन्या सुमंगला योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर
- सबसे पहले आपको Kanya Sumangala Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना है|
- इसके बाद आपको Menu में संपर्क करें पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपके सामने PDF खुलकर आ जाएगी जिसमे आपको संपर्क नंबर मिल जायेगा|
- इस तरह से आप कन्या सुमंगला योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते है|
UP Kanya Sumangala Yojana Apply Kaise Kare – Direct Link
- Official Website Click Here
- Apply Online Click Here
FQA- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से सम्बंधित कुछ प्रश्न उत्तर
- क्या कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ?
- जी हाँ, क्या कन्या सुमंगला योजना का फॉर्म ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते है| इसके लिए आपको फॉर्म को डाउनलोड करना है जो आर्टिकल में दिया है आपको फॉर्म को भरना है और आवश्यक दस्तावेज लगाकर खंड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, परिवीक्षा अधिकारी आदि कार्यालय में फॉर्म को जमा करना होगा |
- कन्या सुमंगला योजना के ऑनलाइन आवेदन का Status कैसे देखें ?
- सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपना User Id or Password डालकर Login करना है उसके बाद आप अपने फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते है |
- कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए आय कितनी होनी चाहिए ?
- कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए 3 लाख वार्षिक आय होनी चाहिय
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आप तक सबसे पहले अपने इस Website के माध्यम से पहुँचाते रहेंगे rnmobile.in तो आप हमारे Website को फॉलो करना न भूलें !
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरुर करें !
इस आर्टिकल को अंत तक पढने के लिए धन्यवाद,,,,
Disclaimer
हमारी वेबसाइटrnmobile.in में सरकारी योजनाओं एवं Jobs से संबंधित जानकारियां दी जाती है लेकिन यह सरकार द्वारा संचालित नहीं है यह सिर्फ एक व्यक्ति विशेष द्वारा चलाई जा रही है इस वेबसाइट का उद्देश्य सही जानकारी देना है यहां पर किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाता है और हमसे गलती होने पर हमें कमेंट में जरूर बताएं धन्यवाद

